Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 3 सितंबर को एक दिवसीय शिलाई दौरा

प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 3 सितंबर को एक दिवसीय शिलाई दौरा

शिलाई विश्राम गृह में एक जनसभा को करेंगे सम्बोधित, क्षेत्र में कई योजनाओं का होगा लोकार्पण व कई का शिलान्यास:बलदेव तोमर

न्यूज़ देश आदेश शिलाई

भाजपा शिलाई मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी 3 सितम्बर 2021 को दोपहर में शिलाई विश्राम गृह में एक जनसभा को सम्बोधित करेगे। उन्होंने कहा कि लम्बे समय के बाद मुख्यमंत्री जी का शिलाई का कार्यक्रम बना है कोविड-19 के कारण मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम नही बन पा रहा था। कोविड काल समाप्त होने के लम्बे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री जी का शिलाई दौरा बना है।

मुख्यमंत्री के शिलाई दौरे से शिलाई विधानसभा के विकास में सार्थक सावित होगा। इससे पहले भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर के अथक प्रयासों से पिछले तीन साल में शिलाई विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ हैं। और शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रुके पड़े विकासात्मक कार्य को गति मिलेगी।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि 3 सितम्बर को शिलाई विधानसभा क्षेत्र सभी लोग प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के विचार सुनने शिलाई पहुचे।

Originally posted 2021-08-31 15:19:40.