Dec 22, 2025
LOCAL NEWS

ब्यास में 10 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ”

ब्यास में 10 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ”

  पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस ने किया स्वागत: भूपेंद्र

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा क्षेत्र के गांव ब्यास में भाजपा की अनदेखी और बेरुखी से परेशान 10 परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। किरनेश जंग ने डॉ संग्राम और उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए सभी 10 परिवारों के सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहना कर कांग्रेस पार्टी में आने पर उनका स्वागत किया।

उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी में सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर कहा कि वह कांग्रेस की जीत के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। लोगों ने शामिल हुए परिवारों का तालियां बजाकर स्वागत किया।

उधर, महिला कांग्रेस ने रविवार को परिवर्तन पदयात्रा जारी रखते हुए पांवटा के शिवा कॉलोनी वार्ड नंबर 7 से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।उनके साथ महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और स्थानीय महिलाएं भी शामिल रहीं।

Originally posted 2022-11-06 15:12:01.