Oct 18, 2024
LOCAL NEWSPOLITICAL NEWS

मिशन हिमाचल प्रदेश में जुटी आप पार्टी, हर गांव-पंचायत-शहर से सदस्य जोड़ो अभियान

 

शनिवार को गुरु की नगरी पांवटा से आप का सदस्यता अभियान, मिक्का की हुई जॉइनिंग

न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब

राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी (पार्टी) की निगाहें अब उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव की तरफ है। इन राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है।

इसी बीच आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर आप ने शनिवार को एचपी जोड़ो अभियान की शुरुआत पांवटा साहिब विस क्षेत्र से की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी की अध्यक्षता में एक बड़ा चेहरा इंद्र जीत सिंह उर्फ मिक्का की आप पार्टी में जोइनिंग हुई। इसके तहत पार्टी हर गांव, वार्ड व पंचायत से सदस्यों को जोड़ने का काम करेगी।
बता दें कि इस बार हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। यह बात पांवटा साहिब में पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने स्पष्ट तौर पर कही है कि पूरे हिमाचल में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं, आज इसकी शुरुआत पांवटा साहिब से भी की है। इस दौरान इंदर सिंह मिक्का ने भी आम आदमी पार्टी की मेंबरशिप ज्वाइन की है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली मॉडल की जानकारियां धरातल पर जाकर लोगों को दी जाए। इसके अलावा लोगों की समस्याओं के लिए भी नया मॉडल तैयार किया जाएगा।

पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल में सीमेंट, बिजली, पानी, सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं ठप पड़ी है। भाजपा और कांग्रेस विकास के नाम पर वोट मांग रही है, पर विकास अभी पूरे हिमाचल में नहीं हुआ है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विकास करके दिखाया है और हिमाचल में भी अब अपनी कमर कस ली है। 2022 के चुनाव में आदमी आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार भी उतारेगी और जीतेगी भी।

नई दिल्ली से पहुंची महिला बिंग कोऑर्डिनेटर मालवा साहनी ने बताया कि महंगाई हद से ज्यादा बढ़ चुकी है रोजगार कम है ऐसे में महिलाओं को घर के खर्चे चलाना मुश्किल हो रहा है उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में महिलाएं भी परेशान हैं

Originally posted 2021-09-05 03:50:37.