Oct 18, 2024
HIMACHAL

प्रतिभा सिंह ने संगठन के सक्रिय नेताओं के लिए मांगे चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के पद

प्रतिभा सिंह ने संगठन के सक्रिय नेताओं के लिए मांगे चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के पद

न्यूज़ देशआदेश

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में संगठन के सक्रिय नेताओं की पैरवी करते हुए सरकार में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन के पद देने की मांग की।

   कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर प्रतिभा सिंह ने नगर निगम शिमला के चुनाव की रिपोर्ट सौंपी। नगर निगम में बनाए जाने वाले मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।

मंगलवार को प्रतिभा सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर प्रतिभा सिंह ने वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए नेताओं का मनोबल बढ़ाने को जल्द नियुक्तियां देने का तर्क दिया।

 

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई के उपचुनाव सहित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को जीत दिलाई।

नगर निगम शिमला के चुनाव भी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जीते गए हैं। ऐसे में इन नेताओं के मान सम्मान के लिए इन्हें सरकार में दायित्व देना जरूरी है।

प्रतिभा सिंह ने राजीव शुक्ल को बताया कि शिमला नगर निगम के कुल 34 वार्डों में से 24 वार्ड कांग्रेस ने जीते हैं। जल्द मेयर और डिप्टी मेयर का चयन किया जाना है।

बैठक के दौरान प्रतिभा सिंह ने कई पार्षदों की जानकारी से राजीव शुक्ला को अवगत कराया। आने वाले दिनों में प्रदेश में की जाने वाली संगठन की विभिन्न गतिविधियों से भी शुक्ल को अवगत कराया।