Sep 7, 2024
LOCAL NEWS

पांवटा साहिब: यमुनाघाट पर में मां यमुना पूजन और महाआरती

गंगा समग्र के तहत पांवटा साहिब यमुनाघाट पर में मां यमुना पूजन और

महाआरती

न्यूज़ देशआदेश

पांवटा साहिब।

मां गंगा और मां यमुना संरक्षण के लिए गंंगा समग्र योजना सारे देश में गंगा के साथ-साथ सभी भारत की पवित्र सहायक नदियों की सफाई को अभियान चल रहा है।

इस कड़ी में पवित्र नदियों की सरलता तरलता और पवित्रता के लिए जागरुकता अभियान चल रहा है।

इसमें पांवटा साहिब में मां यमुना पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें गंगा समग्र के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख गिरीश चंद्र चतुर्वेदी विशेषरुप से मौजूद रहे।

जीसी चतुर्वेदी ने बताया कि माँ गंगा और माँ यमुना का आध्यात्मिक महत्व क्या है। गंगा समग्र सारे देश में गंगा के साथ-साथ सभी भारत की पवित्र नदियों की सफाई उनकी सरलता तरलता और पवित्रता का काम करती हैं।

सभी से आग्रह किया कि माँ यमुना की पवित्रता को बनाये रखें। जल प्रदूषित ना किया जाए जिससे मानव जीवन बचा रहे। कहा कि यह आज हम सबकी नैतिक हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम पर्याप्त जल संरक्षण कर सकें।

इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध लोगों ने यमुना पूजन व महाआरती में भाग लिया। दीपक जला कर इस आस्था से जुड़े कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। मिट्टी के दीपक जला कर यमुनाघाट रोशनी से जगमगा उठा।

इसके बाद यमुनाघाट पर माँ यमुना की आरती की और प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर गंगा समग्र से जुड़े एके शारदा, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, भोलेश्वर बंगवाल, नरेश खापडा, हरविंदर कुमार, नीरज उदयानी आदि उपस्थित थे।