Good News: केंद्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद राज्य सरकार की हरी झंडी:सचिव

Good News: केंद्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद राज्य सरकार की हरी झंडी:सचिव

केंद्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद राज्य सरकार ने दी हरी झंडी

मंगलवार को हाट्टी रैली तथा मिलन सम्मेलन का आयोजन 

देशआदेश मीडिया

 गिरिपार हाट्टी समुदाय के सभी जनमानस को अति हर्ष और उल्लास के साथ केंद्रीय हाट्टी समिति गिरिपार सूचित करना चाहती है कि जनजाति क्षेत्र अधिनियम के तहत आज केंद्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद राज्य सरकार ने भी इसे हरी झंडी दे दी है।

यह जानकारी अध्यक्ष /महासचिव
केंद्रीय हाट्टी समिति गिरी पार अध्यक्ष तथा महासचिव ने प्रेसनोट जारी कर सूचना दी है।

इसके बाद केंद्रीय हाट्टी समिति के सभी पदाधिकारी ने कल दिनांक 2 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को एक प्रेस वार्ता वह हाट्टी मिलन सम्मेलन आयोजन किया है जिसके लिए तमाम हाट्टी बंधुओ से आग्रह किया जाता है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में समय अनुसार 11:00 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पांवटा साहिब में उपस्थित हो जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता के बाद एक प्रदर्शन रैली के तहत खुशी जाहिर करते हुए रेस्ट हाउस से लेकर ए प्वाइंट तक पदयात्रा निकाली जायेगी।

Related posts