Sep 16, 2024
CRIME/ACCIDENT

ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, हादसे के बाद चालक था फरार

 

पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच:DSP

न्यूज़ देश आ देश पांवटा साहिब

मानपुर देवड़ा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मानपुर देवड़ा में यमुना नदी के साथ बने संपर्क मार्ग पर यह हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सोहंदी देवी(45) पत्नी राम स्वरूप निवासी मानपुर देवड़ा अपने पति के लिए खाना लेने जा रही थी। इस बीच महिला एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक राजकुमार(24) निवासी मानपुर देवड़ा के रुप में पहचान कर ली है। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसआई भरत और मुख्य आरक्षी सतप्रकाश की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मानपुर देवड़ा निवासी आरोपी ट्रैक्टर चालक राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Originally posted 2021-10-15 23:25:52.