Sep 8, 2024
POLITICAL NEWS

आज तय होंगे हिमाचल कांग्रेस के लोस और विस उपचुनाव प्रत्याशी

आज दिल्ली में तय होंगे हिमाचल कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी, कल घोषणा

 

 

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा गुरुवार को होगी। प्रत्याशियों का चयन करने के लिए आयोजित होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का शेड्यूल जारी हो गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर को नादौन से दिल्ली के लिए रवाना और गुरुवार को बैठक में शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी 25 अप्रैल को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुधवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के पैनल बनाने को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होना भी संभावित है। छह विधानसभा उपचुनावों के लिए भी सर्वे के आधार पर संभावित प्रत्याशियों के पैनल तैयार किए जाएंगे। गुरुवार को होने वाली केंद्रीय समिति की बैठक में इन पैनल को रखा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

धर्मशाला और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री खुद दौरा कर चुके हैं, स्थानीय राजनीति और समीकरणों के आधार पर अब मुख्यमंत्री इन दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी तय करेंगे।

 

 

इसके अलावा अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़सर और कुटलैहड़ के प्रत्याशियों को लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली है। इन चार सीटों पर मुख्यमंत्री की पसंद से ही प्रत्याशी तय होंगे।

 

 

 

 

गगरेट में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। लाहौल-स्पीति से प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस अभी पसोपेश में है। यहां से भाजपा के पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा को पार्टी प्रत्याशी बनाने का फैसला अभी तक नहीं लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

उधर, कांगडा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस सीटिंग विधायकों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। अगर विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने पर एकराय नहीं बनी तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर दांव खेला जाएगा।

 

शिमला में चिदंबरम बोले- कांग्रेस के घोषणापत्र की चर्चा से भाजपा को ईर्ष्या

मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की गारंटियों और घोषणापत्र की देशभर में चर्चा हो रही है। इससे भाजपा नेताओं को ईर्ष्या हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, निर्धन मुस्लिम, गरीब हिंदू व इसाई और गरीबों की बात की गई है। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद तमिलनाडु में चुनाव प्रचार किया है।

इस दौरान दूरदराज के गांव में भी कांग्रेस के मेनिफेस्टो की चर्चा हो रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में हर वर्ग को राहत और न्याय देने की बात कही गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के घोषणापत्र का शीर्षक ही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा किसी भी राजनीतिक दल का मेनिफेस्टो मोदी की गारंटी नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी को भी कांग्रेस का मेनिफेस्टो पढ़ना चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि भाजपा ने खुद इलेक्ट्रोल बांड से 8500 करोड़ रुपये का चंदा लिया है और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर उन्हें हैंडिकैप्ड जरूर बनाया है। लेकिन कांग्रेस की ओर से जनता खुद चुनाव लड़ रही है और चुनाव में भाजपा को इसका जवाब मिल जाएगा।