May 20, 2024
LOCAL NEWS

बढ़िया रहा बीबी जीत स्मारक स्कूल का 12वीं कक्षा का रिजल्ट

 

बढ़िया रहा बीबी जीत स्मारक स्कूल का 12वीं कक्षा का रिजल्ट

 

कला वर्ग में वंदना ने 452, विज्ञान वर्ग में हर्षदीप ने 417 तथा वाणिज्य वर्ग में अनीता ने 422 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किये:पदम्

 

बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेरपुर पोंटा साहिब के प्रधानाचार्य पदम सिंह  ने बताया कि दिनांक 29/04/2024 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किया गया! जिसमें हमारे विद्यालय का रिजल्ट हर वर्ष की भांति बहुत अच्छा रहा है।

 

 

 

 

कला वर्ग में वंदना ने 452 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, राधिका गोयल ने 408 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, कौशल चौहान ने 385 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

 

 

विद्यालय में विज्ञान वर्ग में हर्षदीप सिंह ने 417 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है राधिका ने 415 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है कृतिका ने 409 प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया

 

 

 

और वाणिज्य वर्ग में अनीता देवी ने 422 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, विकास राणा ने 310 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं प्रियांशु ने 305 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

 

 

 

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय अध्यक्ष अशोक गोयल ने विद्यालय अध्यापक/ अध्यापिकाओ एवं छात्रों को बधाई दी है।