Sep 8, 2024
HIMACHAL

ऑपरेशन लोटस की जरूरत नहीं, अपने ही निपटाना चाह रहे सुक्खू को

सीएम सुक्खू पर सरकार बचाने का दबाव

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल में ऑपरेशन लोटस की तो जरूरत ही नहीं पड़ी, अभी तो महज एक गोली दी है। सीएम सुक्खू के अपने ही साथी उनको निपटाना चाह रहे हैं, तो ऑपरेशन लोटस की क्या जरूरत। मुख्यमंत्री अपने अगल-बगल ध्यान रखें। जयराम ठाकुर ने सोमवार को बड़सर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

‘सीएम सुक्खू पर सरकार बचाने का दबाव’
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू पर सरकार बचाने का दबाव है और इसमें वह अकेले पड़ गए हैं। यही वजह है कि कुछ भी बोल रहे।

 

दावा करते हुए कहा कि छह उपचुनाव भाजपा जीतेगी और फिर निर्दलीय के चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी। कांग्रेस सरकार के सीपीएस की भी जल्द छुट्टी होने वाली है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं उनका हिसाब किताब गड़बड़ है, लेकिन उनका खुद का गणित ही सही नहीं है।

‘कहां मिले 55 लाख रुपये’
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बड़सर में 55 लाख रुपये मिले हैं। आखिर किस थाने में यह पैसे बरामद हुए। मुख्यमंत्री को बताना होगा कि आखिर 55 लाख कहां पर मिले हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। चुनाव में 50 हजार भी मिलता है तो उसकी रिपोर्ट लिखवानी पड़ती है।

 

हिमाचल में पुलिसकर्मी अब वर्दी में नहीं बना पाएंगे रील्स, आदेश जारी

हिमाचल प्रदेश में पुलिस के जवान वर्दी में रील्स नहीं बना पाएंगे और न ही सोशल मीडिया पर कोई ऐसी वीडियो अपलोड नहीं कर पाएंगे जो पुलिस कर्तव्यों से संबंधित नहीं हैं।

 

 

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक गोस्वामी ने दर्ज करवाई थी आपत्ति
हिमाचल प्रदेश पुलिस जवानों की ओर से बनाई जा रही रील्स पर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक गोस्वामी ने आपत्ति जाहिर की थी. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, गृह सचिव ओंकार शर्मा और हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा को शिकायत दी थी.