Sep 7, 2024
LOCAL NEWS

भारत विकास परिषद संस्था ने “एनीमिया मुक्त भारत” गोंदपुर में लगाया शिविर

भारत विकास परिषद संस्था ने “एनीमिया मुक्त भारत” गोंदपुर में लगाया शिविर

कैंप मे 202 महिलाओं के खून की हुई जांच 

भारत विकास परिषद संस्था द्वारा आज एनीमिया मुक्त भारत के तहत गोंदपुर स्थित मेडीफोर्स यूनिट -2 मे कैंप लगाया गया, जिस में महिलाओं के खून की मात्रा की जांच की गई।

इस प्रोजेस्ट के तहत जिन महिलाओं मे खून की मात्रा कम पाई गई, उन्हें संस्था की और से गुड़ एवं चने खाने के लिए दिए गए।

महिलाओं को यह भी बताया गया कि खून की मात्रा को किस आहार से पुरा किया जा सकता है। इस कैंप मे 202 महिलाओं के खून की जांच की गई।

इस अवसर पर संस्था की तरफ से संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, महिला संयोजिका भूपेश धीमान, प्रोजेक्ट चेयरमैन डा.शैल सहगल,सह संयोजिका वीना गौड, प्रांत से प्रभारी सर्व शक्ति भटनागर,  एकता गुप्ता, रेनु सिंघल,  सुमन गुप्ता, अर्चना उधवानी, डा.संजीव सहगल, डा.संजीव गुप्ता, अमित भटनागर, सचिव नीरज उधवानी, शांति स्वरूप गुप्ता आदि मौजूद थे।