Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

अनिल सैनी को आल इंडिया सैनी सेवा समाज हिप्र का बनाया गया अध्यक्ष 

अनिल सैनी को आल इंडिया सैनी सेवा समाज हिप्र का बनाया गया अध्यक्ष 

देशआदेश

 

आल इंडिया सैनी सेवा समाज की एक बैठक चंडीगढ मे आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष  दिलबाग सिंह सैनी द्वारा की गई।

इस विशेष बैठक मे अनिल सैनी को सर्वसम्मति से आल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया।

 

बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज को एकजुट रहने एवं समाज के हर वर्ग के साथ भाई चारा बढ़ाने पर जोर दिया, खासकर युवाओं को देश की उन्नति मे भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनिल सैनी ने कहा सैनी समाज ने मुझे जो दायित्व दिया है उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा, समाज के सभी बुजुर्ग, नौजवान और मातृशक्ति की बेहतरी के लिए दिन रात काम करूंगा, और जल्दी ही सैनी समाज की प्रदेश स्तरीय मिटिंग करके कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।

 

 

इस बैठक मेअखिल भारतीय सैनी सेवा समाज (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी, राष्ट्रीय महासचिव संजीव सैनी,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, महासचिव संगठन राज कुमार सैनी, राष्ट्रीय महासचिव महिला विंग, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव राधे श्याम सैनी,  नवनीत सैनी प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा,  नीलम सैनी प्रदेश महिला अध्यक्ष हरियाणा,  कमलेश सैनी गुरूग्राम,  अंशुल सैनी युवा अध्यक्ष , हंसराज सैनी, हिस्सम सिंह सैनी,सुमेर चन्द सैनी एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।