May 20, 2025
Uncategorized

काम लटकाने वाले ठेकेदारों के टेंडर रद्द करने के निर्देश

टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं कर रहे कई ठेकेदार


शिमला। राजधानी में ठेकेदारों की लेटलतीफी से अब जनता से जुड़े निर्माण कार्य नहीं लटकेंगे। नगर निगम ने काम शुरू करने में देरी करने वाले ठेकेदारों के टेंडर रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को टाउनहॉल में अधिकारियों की बैठक बुलाकर यह निर्देश जारी किए। बैठक में सड़क एवं भवन निर्माण शाखा के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर, सहायक अभियंता और सभी वार्डाें में कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे। महापौर ने इनसे हर वार्ड में चल रहे कामों की रिपोर्ट ली।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अधिकारियों ने बताया कि अगले छह महीने के भीतर शिमला शहर में करीब छह करोड़ रुपये के नए काम होने हैं। हर वार्ड में अभी दो से तीन काम चल रहे हैं। इन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। महापौर ने पूछा कि वार्डाें में काम शुरू करने में क्यों देरी हो रही है। टेंडर अवार्ड होने के बावजूद यदि ठेकेदार तय अवधि के भीतर काम शुरू नहीं करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। इनके टेंडर रद्द कर दोबारा आमंत्रित किए जाएं। साथ ही ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाए जो काम लटका रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

महापौर ने कहा कि पार्षदों से इस बारे में शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए कि काम शुरू नहीं हो रहे। महापौर ने कहा कि हर माह अभियंता अपने वार्डाें में चल रहे कामों की रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे बैठक में पेश करेंगे।

श्यामपुर गांव पहुंची श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथयात्रा

 

 

 

 

श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथयात्रा सोमवार को श्यामपुर गांव पहुंची। श्रद्धालुओं ने भव्य ढंग से रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया। छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। रथयात्रा के दौरान पुष्प बरसाए गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस दौरान साईं विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने बाल विकास कार्यक्रम प्रस्तुति से पूरी तरह श्यामपुर गांव में भक्तिमय माहौल बना दिया। देर शाम को रथयात्रा वापस पांवटा साहिब पहुंची। बाइपास से मुख्य बाजार होकर रथयात्रा निकाली गई।

 

 

 

 

 

 

आयोजक साईं विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्यामपुर की प्रधानाचार्या कृष्णा रॉय ने बताया कि दिव्य प्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकली श्री सत्य साईं रथ यात्रा उत्तर भारत में सबसे पहले देवभूमि हिमाचल पहुंची है। यह रथ यात्रा आंध्र प्रदेश के प्रशान्तिनिलयम से 24 अप्रैल को देश के पांचों दिशाओं में रवाना हुई है। उत्तर भारत की ओर आने वाला पहला रथ 1 मई को सिरमौर जिले में प्रवेश किया है। सोमवार को ग्राम श्यामपुर में श्री सत्य साई रथ यात्रा का आयोजन किया गया। श्री सत्य साईं स्कूल श्यामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्यामपुर में भजन-कीर्तन, आरती समेत धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महिलाओं व छात्र-छात्राओं की ओर से भी बाल विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तुति दी।

श्री सत्य साईं समिति सिरमौर के अध्यक्ष प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने बताया कि श्यामपुर में पहुंचने पर रथ यात्रा का सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भजन-कीर्तन और अभिनंदन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।