आज का येलो अलर्ट, पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल के कई स्थानों पर वीरवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। 2 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों के लिए मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमाैर के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। 26 और 27 जून को बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। 28 जून से 2 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई।

पुलिस गार्द के हथियार बहे, जवान घायल
सैंज घाटी में बादल फटने से एनएचपीसी के सिउंड में पावर हाउस में लगी थर्ड बटालियन पंडोह की गार्द का रिहायशी कमरा (अस्थायी शेड) क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां तैनात करीब 10 पुलिस जवानों के पहने कपड़े के सिवाय कुछ भी बचा है। इस दौरान जवानों के तीन से चार हथियार बह गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस का एक जवान घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल अस्पताल लाया गया है।