Sep 6, 2025
LOCAL NEWS

मिस्रवाला पंचायत के ग्रामीणों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

मिस्रवाला पंचायत के ग्रामीणों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

देशआदेश

मिस्रवाला पंचायत के ग्रामीणों ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सराहनीय पहल की है। ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से राशन, नगद राशि और अन्य आवश्यक सामग्री एकत्रित कर बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाने का निर्णय लिया।

 

 

 

 

इस मदद को एकत्रित करने का कार्य पूर्व बीडीसी सदस्य फरीद खान और उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से सहयोग की अपील की, जिस पर लोगों ने दिल खोलकर योगदान दिया।

 

 

 

 

ग्रामीणों ने न केवल सामग्री और नगद राशि उपलब्ध करवाई, बल्कि पंजाब आपदा राहत कोष के लिए भी धनराशि एकत्रित की।

 

 

 

 

स्थानीय पंचायत प्रधान समेत समस्त लोगों का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना मानव धर्म और सामाजिक जिम्मेदारी है। इस तरह की पहल से समाज में सहयोग, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल कायम होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *