भैला पंचायत में विकास की नई राह, कई उपगांव जुड़े

भैला पंचायत में विकास की नई राह, कई उपगांव जुड़े

भैला पंचायत में विकास की नई राह, कई उपगांव जुड़े, 

मनीष तोमर के प्रयासों से दो सड़का–डाक पत्थर रोड तक सड़क निर्माण कार्य पूरा

देशआदेश

आंजभोज क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैला के पूर्व पंचायत प्रधान एवं युवा व्यवसायी मनीष तोमर के प्रयासों से दो सड़का (भैला) ठेडा मोड़ से कनखेत, नवाडी, केरका, डोडली, गौजर होते हुए डाक पत्थर रोड तक नई सड़क का निर्माण कार्य पूरी तरह सम्पन्न हो गया है। सड़क के पूर्ण होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

मनीष तोमर प्रधान ने कहा कि विकास कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलता रहता है। भैला पंचायत में आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उपगांवों के ग्रामीण लंबे समय से अपने गांवों तक सड़क पहुंचाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब साकार कर दिया गया है।

 

ग्रामीण सतीश तोमर, स्वराज तोमर, नेत्तर तोमर और ललित तोमर, संदीप  ने बताया कि करीब 2.80 लाख रुपये, तथा इससे कहीं अधिक राशि मनीष तोमर ने अपनी नेक कमाई से सड़क निर्माण में खर्च की है, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

 

इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम हुआ है और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों में सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने की खुशी में ग्राम पंचायत भैला सहित आसपास के गांवों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और आभार व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment