पांवटा साहिब : वार्ड-08 में डॉ. रोहताश नांगिया को मिल रहा जनसमर्थन, विकास के मुद्दों पर जनता से कर रहे संवाद
न्यूज देशआदेश
पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर-08 से पार्षद पद के उम्मीदवार डॉ. रोहताश नांगिया का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे डॉ. नांगिया को स्थानीय जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
वार्ड के गीता भवन के समीप निर्माणाधीन गली को पक्का करने का कार्य भले ही पूर्व पार्षद की रोका टॉकी से फिलहाल रुका है, वह भी जीत के तुरंत बाद पूरा होगा।
मजे की बात यह है कि इसके
बावजूद भी क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें आज भी डॉ. रोहताश नांगिया से जुड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वार्ड की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान डॉ. नांगिया ने कहा कि वार्ड की जनता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी लोग विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सही प्रतिनिधि का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में किए गए विकास कार्य जनता के सामने हैं और आगे भी वार्ड को बेहतर सुविधाएं देने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
वार्डवासियों का कहना है कि डॉ. रोहताश नांगिया सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करना और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है, जिसके चलते लोगों में उनके प्रति सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक शिक्षित और जिम्मेदार प्रतिनिधि की आवश्यकता है। उनका मानना है कि डॉ. नांगिया इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा सकते हैं।
समर्थकों के अनुसार डॉ. रोहताश नांगिया “मेरा वार्ड मेरा घर” और “सर्व धर्म समभाव” की सोच के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं तथा वार्ड के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं।
डॉ. नांगिया ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे जनसेवा और विकास की भावना के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए बताया कि उनका चुनाव चिन्ह “कुर्सी” है।
