Sep 19, 2024
Latest News

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ संचालक को भेजा पत्र, गौ वंश को बचाने वालों पर ही मामले दर्ज, उठाया मामला

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ संचालक मोहन भागवत को भेजा पत्र, गौ वंश को बचाने वालों पर ही मामले दर्ज करने का उठाया मामला

हिमाचल में गौसेवकों की प्रताडऩा से करवाया अवगत: जसविंदर सिंह

देश आदेश पांवटा साहिब

भारतीय किसान यूनियन पांवटा साहिब इकाई ने आरएसएस के सर संचालक मोहन भागवत को पत्र भेजा है। जिसमें हिमाचल प्रदेश सरकार गौ सेवकों को ही जेल भेजने के बारे अवगत करवाया गया है। पत्र के माध्यम से बताया किया है कि यहां गौवंश की सुरक्षा व दशा सुधारने को आवाज बुलंद करने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन पांवटा इकाई प्रधान जसविंदर सिंह बिंलिंग व चरनजीत सिंह ने बताया कि पत्र के माध्यम से आरएसएस सर संचालक को गौ सेवकों को लेकर भाजपा की हिमाचल प्रदेश सरकार की कथनी व करनी बारे तथ्यों सहित अवगत करवाया जा रहा है।

सड़कों पर भटक कर हादसों का शिकार होकर मरते गौ वंश को बचाने के लिए पांवटा में गौसेवकों के माध्यम से धरना प्रदर्शन हुआ। अनशन व धरने के माध्यम से आवाज उठाई गई। हिमाचल प्रदेश में गौ सेस के नाम पर करोड़ों रुपए सरकारी खजाने में हर साल जमा होते हैं। जिसका कोई भी सदुपयोग धरातल पर गोवंश के रक्षा व सुरक्षा के लिए होता दिखाई नहीं दे रहा। सरकारी गौशालाओं में भी निरीह गाय बेहतर सुविधाओं के आभाव में मरने को विवश हैं।

प्रदेश के नालागढ़ के नजदीक सरकारी गौशाला में अनेक बेजुबान गाय भूख से काल के ग्रास में समा गई। उचित चारे, पानी, सफाई और जगह की भारी कमी है और शोर मचने पर एक-दो दिन चारा मंगवाया जाता है, बाद में फिर वही बुरे हाल हो जाते है।

आरएसएस के एजेंडे में गोवंश को प्राथमिकता पर रखा जाता है। लेकिन, भाजपा सरकार के राज में गौ सेवा का बीड़ा उठाने पर मुकदमा दर्ज कर दिए जाते हैं। ऐसे नेताओं और अधिकारियों के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है।

Originally posted 2022-01-05 23:46:51.