Jul 27, 2024
Uncategorized

पांवटा साहिब से शुरू होगा आप का ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम

Aam Aadmi Party: पांवटा साहिब से शुरू होगा आप का ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम

देशआदेश

 

‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम में ग्रामीण खुद ही चर्चा, मंथन और संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की भाषणबाजी नहीं होगी। सारे कार्यक्रम का संचालन गांव के स्थानीय युवा और महिलाएं करेंगी।

 

विस्तार

आम आदमी पार्टी हिमाचल में अनूठा कार्यक्रम ‘धाम पर चर्चा’ शुरू करेगी। इसकी शुरुआत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानपुर देवड़ा से होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से पांवटा को इस कार्यक्रम के लिए चुने जाने से नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत पंचायत के लोग अपने क्षेत्र, सरकारी योजनाओं की हालत और सरकारों से उनकी क्या अपेक्षा रही है, इस पर चर्चा करेंगे।

ग्रामीण खुद ही चर्चा, मंथन और संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की भाषणबाजी नहीं होगी। सारे कार्यक्रम का संचालन गांव के स्थानीय युवा और महिलाएं करेंगी। सबसे पहला कार्यक्रम 7 जून को मानपुर देवड़ा में शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसके माध्यम से जनता की नब्ज भी टटोली जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी संयुक्त धाम (सहभोज) का आनंद लेंगे। इसके बाद प्रदेश के हर जिला और विस क्षेत्र में ‘धाम पर चर्चा’ कार्यक्रम होगा।

 

आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अनिंदर सिंह नोटी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले पांवटा साहिब को इस कार्यक्रम के लिए चुना है। यह अपनी तरह का अनूठा कार्यक्रम है। इसे प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए तीन दिन से मानपुर देवड़ा गांव में कार्य कर रहे हैं।