Oct 18, 2024
LOCAL NEWS

माफिया के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,  दो ट्रैक्टर सीज, ठोका भारी जुर्माना

खनन माफिया के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर सीज, ठोका भारी जुर्माना

देश आदेश

भगानी वन खंड अधिकारी हर्षवर्धन, वनरक्षक कपिल शर्मा, रोहित, सुंदर सिंह आदि टीम ने सुबह के वक़्त यमुना नदी की और गश्त की, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता प्राप्त हुई। गश्त के दौरान यमुना नदी के तट पर वन भूमि पर दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े गए। दोनों ट्रैक्टरों को सीज किया तथा उनसे 38750 रु जुर्माना वसूला गया।