Sep 19, 2024
Latest News

प्रदेश में निश्चित रूप से रिपीट होगी जयराम सरकार, एकजुटता का किया आह्वान: चौ.सुखराम..देश आदेश

प्रदेश में निश्चित रूप से रिपीट होगी जयराम सरकार, एकजुटता का किया आह्वान: चौ.सुखराम..देश आदेश

भारतीय जनता पार्टी के ग्राम केंद्रो जिसमें नगरपरिषद व पंचायतों के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए व ग्राम केंद्र प्रभारियो का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। शिविर में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व प्रदेश भाजपा सचिव एवं ज़िला सहप्रभारी अरुण फल्टा जी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावो के लिए कमर कस लें। कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जायें। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का फ़ायदा मिले। प्रदेश सरकार ने पेन्शन की उम्र 80 से घटा कर 70 कर दी है। 65 से 70 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह 1000₹ पेन्शन शुरू की। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना व प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना से हज़ारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश में निश्चित रूप से जयराम सरकार पुनः बनेगी। कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के चुनावों में उतरेगी व मिशन रिपीट का लक्ष्य पूर्ण करेगी।
अरुण फ़ाल्टा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा क़ि पाँवटा साहिब को एक ऐसा नेतृत्व मिला हैं। ये पाँवटावासियो के लिए सौभाग्य की बात हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें देश प्रथम,पार्टी दूसरे व स्वयं को तीसरे न. पर रखा जाता हैं। कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर आगामी चुनावों में उतरने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अपना बूथ सबसे मज़बूत व चुनाव प्रबंधन विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बूथ को मज़बूत करने हेतु 11 महत्वपूर्ण बिंदु कार्यकर्ताओं को बताये। उन्होंने ग्राम प्रमुख, बूथ पालक,बूथ अध्यक्ष, बीएलए को उनका दायित्व व कार्य बताये। उन्होंने चुनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए।
शिविर में भाजपा संस्थापक सदस्य डॉ. प्रेम चंद गुप्ता, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, मंडल महामंत्री हितेंदर कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी, नरेश खापड़ा, नप अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा धीमान,युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी,जागीरी राम चौधरी, अनिल चौधरी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील चौधरी, संदीप तोमर, सुशील समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Originally posted 2019-12-23 06:52:04.