May 20, 2024
LOCAL NEWS

सांकेतिक हड़ताल: आज पांवटा साहिब और शिलाई न्यायालय में पेश नहीं होंगे अधिवक्तागण

आज पांवटा साहिब और शिलाई न्यायालय में पेश नहीं होंगे अधिवक्तागण

न्यायालय परिसर के सामने बैठेंगे सांकेतिक हड़ताल पर:अध्यक्ष

 

देश आदेश/पांवटा साहिब

 

सोमवार को बार एसोसिएशन पांवटा साहब की एक अर्जेंट मीटिंग बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पांवटा साहिब में पर्मानेंट अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई अदालत खोलने हेतु पांवटा साहिब न्यायालय के सभी अधिवक्ता आज मंगलवार 26 जुलाई को न्यायालय परिसर में अपने ऑफिस भी बंद रखेंगे और न्यायालय में पेश नहीं होंगे। यह जानकारी राजेंद्र शर्मा अध्यक्ष बार एसोसिएशन पोंटा साहिब ने दी।

उन्होंने बताया कि 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे पोंटा साहिब के अधिवक्ता गण एवं यहां की जनता पिछले काफी समय से पोंटा साहिब में एडीजे कोर्ट को परमानेंट करने हेतु काफी समय से मुख्यमंत्री से मिली हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा। लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए आज पोंटा साहिब एवं शिलाई में न्यायालय में अधिवक्ता गण पेश नहीं होंगे। वह 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर न्यायालय परिसर के सामने बैठेगे।