Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

NYM 2022-23: मुकुल शर्मा बने NY मण्डल के प्रधान, विशाल उपप्रधान

NYM 2022-23: मुकुल शर्मा बने NY मण्डल के प्रधान, विशाल उपप्रधान

 

नघेता में नई कार्यकारिणी का चयन, दर्जनॉ सदस्य रहे उपस्थित

देश आदेश

आँजभोज क्षेत्र के नघेता स्थित महासू मंदिर परिसर नव युवक मण्डल नघेता की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी नई कार्यकारिणी को लेकर विचार-मंथन हुआ।

बैठक में करीब अढ़ाई दर्जन क्लब सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति चयन एवं विस्तार हुआ, जिसमें मुकुल शर्मा को नव युवक मण्डल का प्रधान, विशाल शर्मा को उपप्रधान, सचिन शर्मा को सचिव तथा रोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इससे पहले दृढ़ निश्चय के साथ युवक मण्डल को नई जिम्मेदारियों के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर युवक मण्डल के अलावा अन्य ग्रामीण सदस्य भी उपस्थित रहे।