Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

कांग्रेस की परिवर्तन पदयात्रा ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, 31 परिवारों ने छोड़ी भाजपा

 

 कांग्रेस की परिवर्तन पदयात्रा ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, 31 परिवारों ने छोड़ी भाजपा, पार्टी में हुए शामिल

देशआदेश

 

आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने परिवर्तन पदयात्रा का आगाज मानपुर देवड़ा पंचायत से मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की उपस्थिति मैं आरंभ की। इस यात्रा के माध्यम से डोर टू डोर कांग्रेस पार्टी का प्रचार किया गया और लोगों के साथ संपर्क साधा गया।

इस यात्रा के माध्यम से बीजेपी पार्टी के 31 परिवारों ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की कार्यशैली से तंग आकर से तंग आकर बीजेपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी के चिन्ह समर्पित करके सब लोगों को पार्टी में शामिल किया और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपको पूरा मान और सम्मान दिया जाएगा।

वही इन सब लोगों ने अपनी शिकायतें बताते हुए कहा कि पूरे 5 साल हो गए हैं और ऊर्जा मंत्री अपने चहेतों के घर आते हैं और सड़क से वापस चले जाते हैं वह पूरे 5 साल हो गए हैं और हमारे घरों के नजदीक तक नहीं आए उन्होंने कहा पूर्व विधायक किरनेश जंग एक साफ-सुथरी छवि वाले और आम जनमानस की आवाज सुनने वाले एक साधारण व्यक्ति हैं हम सब लोग इनके माध्यम से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

यह यात्रा कांग्रेस पार्टी के लिए सफल साबित होती दिखाई दे रही है घर घर जाकर पूर्व विधायक अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस पार्टी के किए हुए कार्य और मेनिफेस्टो को घर घर तक पहुंचा रहे है।


मानपुर देवड़ा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए यह परिवार

नरेश कुमार, प्रवेश गुप्ता, मल्लू राम ,जसवीर सिंह, बिल्लू ,महिपाल ,अभिषेक, नीमचंद, प्रेमचंद, संजय ,हरजीत ,अमित, दुनी चंद, रामस्वरूप ,प्रभु राम प्रवीण, रामेश्वर ,खुशीराम ,वीर सिंह ,धनीराम, शिवकुमार ,सरोता सिंह, नरेश, विशाल, मदन पाल, अंकित ,अंकुश, सुरेंद्र ,ठेकेदार महिंद्र ,मोहन आदि शामिल हुए।

इस यात्रा में उनके साथ हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव अरिकेश जंग, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, भगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, ओबीसी सेल अध्यक्ष संदीप कुमार, बल्लू राम पूर्व बीडीसी, पृथ्वी चंद पूर्व उपप्रधान भगानी, विपिन शर्मा वार्ड मेंबर, सूरत राम पूर्व प्रधान ,विक्की तोमर वार्ड मेंबर ,ओम प्रकाश ,अमित सिंह ,डॉक्टर गुलाब, राजेश पूर्व उप प्रधान, भरत सिंह,राजेश पुंडीर, सितार मोहम्मद, अमरनाथ ,हाजी हुसैन, रविंद्र ,विशाल चौधरी, नैन सिंह पूर्व प्रधान ,मोनू, साकिर,प्रदीप, मुरसलीन, इकराम ,शिवकुमार, दशहरू राम, ब्रह्मपाल ,मासूम अली , उस्मान, अकरम ,फारुख , तोहिद अली आदि लोग उपस्थित रहे।