Jul 27, 2024
LOCAL NEWS

रावमावि नघेता के 17 विद्यार्थी खेलेंगे राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता: दिलीप

चंबा, बिलासपुर, धर्मशाला, पांवटा साहिब तथा सुंदरनगर में दिखाएंगे अपना दमखम: राजेश

 

रावमावि नघेता के 17 विद्यार्थी खेलेंगे राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता: दिलीप

 

देशआदेश

 

नघेता विद्यालय के 17 विद्यार्थियों का विभिन्न खेल कूद प्रतिगोगिता में राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे विद्यालय तथा इलाके में खुशी का माहौल है।

बता दें कि सात छात्राएं अंकिता पुंडीर, सुहानी पुंडीर, शगुन पुंडीर, समृद्धि तोमर, मनस्वी तोमर, मोनिका, इशिता का चयन हॉकी के लिए हुआ है जो की जिला चंबा में आयोजित होनी है।

 

इसी के साथ नंदनी, आयुषी, खुशी, तनवी का चयन टेबल टेनिस के लिए हुआ है जो की जिला बिलासपुर में होनी है।

छात्र वर्ग में इशांत पुंडीर तथा रोनित का चयन बॉलीबॉल के लिए हुआ है जो पांवटा में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा।

अंडर 14 में इशांत धर्मशाला में हाई जंप में सिरमौर का नेतृत्व करेगा।

अंडर 14 छात्राओं में सीमा, स्नेहा, प्रियांजलि तथा वैष्णवी हॉकी प्रतियोगिता में सुंदरनगर जिला मंडी में अपना दमखम दिखाएगी।

प्रधानाचार्य  दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि एक विद्यालय से इतने बच्चों का एक साथ चयन होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है।उन्होंने बताया की DPE राजेश चौहान को मेहनत के द्वारा ही विद्यालय को ये सफलता मिली है और हमें विश्वास है की राज्य स्तर पर भी बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहेगा।

इस मौके पर सभी अध्यापकों ने राजेश चौहान को बधाई दी तथा बच्चों को शुभकामनाएं दी।