Sep 16, 2025
Uncategorized

डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा हिमाचल पुलिस का कांस्टेबल निलंबित

Mandi: करनाल में डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा हिमाचल पुलिस का कांस्टेबल निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

न्यूज़ देशआदेश

करनाल में डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

 

हरियाणा के करनाल में डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। एसपी मंडी ने पंजाब पुलिस से सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। पुलिस की वर्दी पहने आरोपी की कार से करनाल के एंटी नारकोटिक्स सेल ने डेढ़ किलोग्राम चरस पकड़ी थी। आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी समखेतर, मंडी के रूप में हुई है। आरोपी मंडी के धर्मपुर में तैनात है। उसने चरस की सप्लाई नीलोखेड़ी में दो लोगों को देनी थी।

पंजाब पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इसके लिए आरोपी कांस्टेबल ने 20 हजार रुपये एडवांस लिए थे।

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने सस्पेंशन और विभागीय जांच की पुष्टि की है। संजीव पिछले 35 वर्षों से हिमाचल पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहा है। इससे पहले भी आरोपी का कई विवादों से नाता रहा है। पहले भी सस्पेंड होकर नौकरी में बहाल हो चुका है।

Originally posted 2022-09-28 01:10:49.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *