Jan 20, 2026
LOCAL NEWS

भगानी-मेहरूवाला में हाथ के साथ आएं 13 परिवार, थामा कांग्रेस का हाथ

भगानी-मेहरूवाला में हाथ के साथ आएं 13 परिवार, थामा कांग्रेस का हाथ

 

*किरनेश जंग का जगह-२ स्वागत, लोगों में है भारी उत्साह*

महिला कांग्रेस की परिवर्तन पद यात्रा, घर-२ प्रचार,  महंगाई जाएगी OPS  आएगी

न्यूज़ देशआदेश

 

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोरशोर से जारी है। इसी कड़ी में सुबह कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र भगानी के गांव मेहरूवाला में जन संपर्क किया। इस दौरान किरनेश जंग और कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था प्रकट करते हुए 13 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा ।

दोपहर बाद कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने अपना जन संपर्क अभियान जारी रखते हुए सिंहपुरा पंचायत के गांव गुरूवाला पहुंचे, उसके बाद उन्होंने भगानी पंचायत के गांव चिलोई में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। हर जगह पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग जी का लोगों ने भारी उत्साह और गर्मजोशी के साथ फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया।


लोगों में कांग्रेस को लेकर भारी उत्साह और जोश नजर आया लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद चौधरी किरनेश जंग जिंदाबाद के नारों से उनका स्वागत किया। जनता ने कांग्रेस की नीतियों में अटूट विश्वास जताते हुए कांग्रेस का पुरजोर समर्थन किया।

इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहब्बत अली और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

उधर दोपहर बाद: महिला कांग्रेस द्वारा परिवर्तन पद यात्रा को जारी रखते हुए भुप्पुर पंचायत के बाद बद्रीपुर पंचायत में जन संपर्क जारी रखा ,उन्होंने परिवर्तन पद यात्रा के दौरान डोर टू डोर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया और कांग्रेस को विजय बनाने की अपील की ।

Originally posted 2022-10-31 15:43:01.