Nov 28, 2025
LOCAL NEWS

डांडा पागर पंचायत से भाजपा को बड़ा झटका, 75 परिवारों ने जॉइन की कांग्रेस: किरनेश

 

ग्राम पंचायत  डांडा पागर से भाजपा पार्टी को बड़ा झटका, एकसाथ 75 परिवारों ने जॉइन की कांग्रेस: किरनेश

 

इक्का-दुक्का पर ही रहता था भाजपा का हाथ

न्यूज़ देशआदेश

 

पांवटा साहिब क्षेत्र के गिरिपार ग्राम पंचायत  डांडा पागर में एक साथ 75 परिवारों ने भाजपा पार्टी को बड़ा झटका दिया है। सूत्रों की माने तो भाजपा पार्टी में यहां से इक्का-दुक्का के साथ तालमेल-वार्तालाप होती रही, लेकिन जितवाने वाले तो उनके अलावा अन्य भी थे,जो आज भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में चले गए।

वहीं पंचायती चुनाव का भी अन्य के साथ बड़ी नाइंसाफी होना कारण माना गया। मजबूरन उनकी कार्यप्रणाली और जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर आज सभी 75 परिवारों ने भाजपा को अलविदा कह दिया और  कांग्रेस का हाथ थामा।

 

उधर, पांवटा कांग्रेस प्रत्याशी चौ. किरनेश जंग और ब्लॉक् अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने  सभी का कांग्रेस परिवार में हार्दिक अभिनंदन किया। साथ ही एक मंच पर आकर हम क्षेत्र पांवटा साहिब में विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लिया।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के ज़िन्दवाद के नारे भी लगे।

                     बॉक्स

वहीं भाजपा पांवटा मण्डल के मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने इसे बिना परिवार लिस्ट के चुनावीं स्टैंड बताया, लिखा कि जो भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में मिले उनके नामों की सूची भी साथ सलग्न होनी चाहिए जो नहीं है। 

#परिवर्तन_ही_संकल्प_है_कांग्रेस_ही_विकल्प #संकल्प_बदलाव_का #जनजनका_विश्वास #आरही_है_कांग्रेस #पांवटा_चला_किरनेश_के_सा

Originally posted 2022-11-02 12:02:11.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *