हिमाचल में मुख्यमंत्री कौन?: विधायक दल की बैठक से पहले प्रतिभा समर्थकों का हंगामा, बघेल के सामने की नारेबाजी
न्यूज देश आदेश
हिमाचल प्रदेश में नई सरकार का गठन करने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता राजभवन पहुंच गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार के गठन का दावा किया।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने हंगामा कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने समर्थकों ने होटल सिसिल के बाहर नारेबाजी कर दी। इससे माहौल गरमा गया। वरिष्ठ नेताओं ने समर्थकों को समझाकर माहौल शांत किया। हिमाचल प्रदेश में नई सरकार का गठन करने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता राजभवन पहुंच गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार के गठन का दावा किया।
इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला पहुंचे। शाम पांज बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस के विधायकों से बैठक करेंगे। तीनों दिग्गज नेता राजधानी शिमला के होटल रेडिसन में रुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने तीनों का शिमला पहुंचने पर स्वागत किया

Originally posted 2022-12-09 10:59:46.
