प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब में शिविर आयोजित

प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब में शिविर आयोजित

 

*प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब में शिविर आयोजित- विवेक महाजन*

पांवटा साहिब – एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बताया कि प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत गाँव-गाँव जा कर आमजन की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनका निराकरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान पांवटा साहिब उपमंडल के पटवार सर्कल बद्रीपुर में 10 शपथ पत्र, 50 प्रमाण पत्र, 04 विक्रय विलेख तथा 200 म्यूटेशन किए गए। इसके अतिरिक्त 07 शिकायत पत्र प्राप्त किए गए जिनका मौके पर ही निवारण किया गया।
उन्होंने बताया कि उपतहसील खोड़ोवाला के पटवार सर्किल डोबरी में 12 प्रमाण पत्र, 07 म्यूटेशन किए गए।

उन्होंने बताया कि उपतहसील माजरा के पटवार सर्किल मिस्रवाला में 09 शपथ पत्र, 15 प्रमाण पत्र तथा 13 म्युटेशन किए गए। इसके अतिरिक्त 12 शिकायत पत्र प्राप्त किए गए जिनका मौके पर निवारण किया गया।

Originally posted 2022-12-24 13:06:25.

Related posts