Oct 18, 2024
Uncategorized

भाजपा ने इन चार सदस्यों को पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित

भाजपा ने चार प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित

देशआदेश

हिमाचल भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नालागढ़ ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेकचंद चंदेल, आनी से अनु ठाकुर, बालक राम ठाकुर बंजार और महेंद्र ठाकुर आनी को विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।