Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

“शोभना हिमाचल” बलदेव तोमर होंगे गेस्ट ऑफ ऑनर

देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन” ने पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर  से चंडीगढ़ में की शिष्टाचार भेंट, “शोभला हिमाचल”कार्यक्रम में होंगे गेस्ट ऑफ ऑनर 

देशआदेश

आज देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल संस्था के अध्यक्ष परमिंदर नेगी,  महामंत्री  अभिषेक कपूर  के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के पूर्व चेयरमैन (खाद्य एवं आपूर्ति विभाग) और शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर  से चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की /

देवभूमि संस्था के कार्यकर्ताओं ने आगामी 15 अप्रैल 2023 को “शोभला हिमाचल” कार्यक्रम में बलदेव सिंह तोमर  को गेस्ट ऑफ ऑनर का न्योता दिया, जिसको तोमर साहब ने सम्मान के साथ स्वीकार कर लिया /

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर  (पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार) रहेंगे /

इस शिष्टाचार भेंट में देवभूमि संस्था के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिसमें समाजसेवा अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान, चेयरमैन रितिक तोमर, सलाहकार हेतराम, उपाध्यक्ष अर्शव अत्री, कल्चर सेक्रेटरी संदली ठाकुर, कोषाध्यक्ष तनुज  इत्यादि /