Oct 18, 2024
HIMACHAL

17 से 20 मई तक कुछ भागों में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार, अंधड़ का भी अलर्ट

हिमाचल के कुछ भागों में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार, अंधड़ का भी अलर्ट, ऊना में पारा 40 के पार

देशआदेश

 

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 17 से 20 मई तक बारिश हो सकती है। ऊंची चोटियों को हल्की बर्फबारी की संभावना है।

18 मई को मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ रहा। तापमान बढ़ने से मैदानों के साथ अब पहाड़ भी तपने लगे हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।