घर में पार्क की गाड़ी से अज्ञात शातिर उड़ा ले गया 88 हजार से अधिक क़ीमती ईसीएम (इंजन कंट्रोल माड्यूूल) :सचिन वर्मा न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब पिछले कुछ दिन से पांवटा साहिब में एक गिरोह सक्रिय हो गया है। जिनकी नजर गाड़ियों के महंगे ईसीएम (इंजन कंट्रोल माड्यूूल) व अन्य स्पेयर पार्ट पर है। शातिर रातों रात इन पुर्जों को वाहन से निकाल कर रफू चक्कर हो रहे हैं। विज्ञापन वाहन मालिकों को सुबह ही इसका पता चल पाता है। इस तरह की शिकायतें पहुंचने पर पांवटा थाना…
Category: CRIME/ACCIDENT
अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से गालीगलौज और हाथापाई
अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से गालीगलौज और हाथापाई न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब वन मंडल के तहत पड़ने वाले जंबूखाला में अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग टीम से हाथापाई का मामला सामने आया है। विभाग का आरोप है कि आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके से जबरन भगा कर ले गया। उसे रोकते समय दो वन कर्मियों को हल्की चोटें भी आईं हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।…
नालागढ़ और सिरमौर के ट्रकों की आपसी टक्कर, चालक-परिचालक घायल
नालागढ़ और सिरमौर के ट्रकों की आपसी टक्कर, चालक-परिचालक घायल न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब हरियाणा-हिमाचल राज्य सीमा पर लालढ़ांग के समीप सड़क हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया है। विज्ञापन जानकारी के अनुसार लालढ़ांग के समीप दो ट्रकों में टक्कर हो गई। नालागढ़ और सिरमौर के ट्रकों की टक्कर में स्थानीय ट्रक चालक राम लाल और परिचालक रामू घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा उपचार को पहुंचाया गया। उधर,…
मोटरसाइकिल चोरी मामले के दोषी को 14 माह की कैद
मोटरसाइकिल चोरी मामले के दोषी को 14 माह की कैद न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब बरोटीवाला गांव से बाइक चोरी मामले के दोषी को अदालत ने 14 माह कैद की सजा सुनाई है। दोषी ने अगस्त 2020 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय संख्या-दो पांवटा साहिब के न्यायाधीश कुमारी शीतल गुप्ता की अदालत ने दोषी रोशन सिंह पुत्र मथुरा सिंह निवासी गांव और डाकघर कुंटरी, तहसील पौढ़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) को चोरी के मामले में दोष सिद्ध होने पर बुधवार को सजा सनाई है।…
ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, हादसे के बाद चालक था फरार
पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच:DSP न्यूज़ देश आ देश पांवटा साहिब मानपुर देवड़ा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। विज्ञापन जानकारी के अनुसार मानपुर देवड़ा में यमुना नदी के साथ बने संपर्क मार्ग पर यह हादसा पेश आया। बताया जा…
नवादा में ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत, एक घायल
नवादा में ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत, एक घायल न्यूज़ देश आदेश नवादा क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति हादसे में घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुरुवाला पुलिस हादसे की जांच जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नवादा के पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार पुत्र स्व. केवल राम निवासी गांव नवादा के बयान पर मामला दर्ज हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि उपप्रधान मोहित सैणी के साथ वह बाइक पर अपने गांव…
ट्रैक्टर के नीचे आने से चार वर्षीय मासूम की मौत
ट्रैक्टर के नीचे आने से चार वर्षीय मासूम की मौत ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-कार्रवाई में जुटी पुलिस न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे आने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। उत्तरप्रदेश के ग्राम गोठना निवासी पिंकी(22) हाल निवासी रामपुरघाट ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उसका पति जोगिंद्र सिंह गिरि नदी से ट्रैक्टर भरने का काम करता था। रोजाना अपने पति के लिए खाना लेकर…
SIT: ठगी मामला में पुलिस कर्मियों के खिलाफ चालान पेश करने की तैयारी
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला : पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ चालान पेश करने की तैयारी में एसआईटी 2500 करोड़ रुपये की ठगी के इस मामले में अब तक 19 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार देशआदेश मीडिया क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले के आरोप में फंसे पांच पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ एसआईटी चालान तैयार कर रही है। जिला कोर्ट शिमला में चार्जशीट पेश करने से पहले एसआईटी ने सरकार से अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी होने के नाते विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। पुलिस जांच में…
पांवटा में अज्ञात चोरों ने उड़ाई बाइक, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की शुरू
पांवटा में अज्ञात चोरों ने उड़ाई बाइक, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की शुरू न्यूज़ देश आदेश पांवटा साहिब थाना पांवटा साहिब के तहत वार्ड नंबर सात से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमांशु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह पांवटा साहिब के वार्ड नंबर सात डॉ. सबलोक वाली गली में एक संस्थान में काम करता हैं। उसने अपनी बाइक कार्यालय के बाहर पार्क की और काम पर…
केस दर्ज: ट्यूशन सेंटर में प्रशिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का आरोप
शिक्षक बना भक्षक: ट्यूशन सेंटर में छात्राओं से छेड़छाड़, प्रशिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप; केस दर्ज जिले के एक ट्यूशन सेंटर में दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोपी ट्यूशन पढ़ाने वाले प्रशिक्षक पर लगा है। अभिभावकों ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाल कल्याण समिति ने छात्राओं को काउंसलिंग के बाद माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। मंडी शहर में चल रहे एक ट्यूशन सेंटर…
