हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,350 राशन कार्ड ब्लॉक, जानें क्यों हो रहा है ऐसा; क्या है पूरा मामला खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो से लगातार तीन माह तक सस्ता राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक करने शुरू कर दिए हैं। अब तक प्रदेश के 1,350 कार्ड बंद किए जा चुके हैं। विभाग का मानना है कि इन उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की जरूरत नहीं होगी, इसीलिए यह डिपो से रास्ता राशन नहीं ले रहे होंगे। प्रदेश सरकार ने जिला…
Year: 2024
कर्ज के बोझ तले दबी जयराम सरकार, हिमाचल का बच्चा-बच्चा भी आर्थिक बोझ तले:मनीष ठाकुर
कर्ज के बोझ तले दबी जयराम सरकार, हिमाचल का बच्चा-बच्चा भी आर्थिक बोझ तले:मनीष ठाकुर न्यूज़ देशआदेश हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार लगातार आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। इस बार आम आदमी पार्टी ने हिमाचल पर बढ़ते आर्थिक बोझ और हिमाचल सरकार के फिर कर्जे लेने को लेकर, जयराम सरकार को निशाना बनाया है। आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने पौंटा में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आज हिमाचल पर कर्ज 65 हजार करोड़ पहुंच गया है, ये पैसा आखिर गया कहां,ना हिमाचल में बेरोजगारी…
भगानी में होगा “एक युद्ध नशे के विरुद्ध”
भगानी में होगा “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” एकता की जंग” नव युवक मंडल की ओर से दो दिवसीय प्रतियोगिता देशआदेश मीडिया भगानी में ‘एकता की जंग’ नव युवक मण्डल की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। प्रतियोगिता का शुभारंभ दो नवंबर को होगा, जिसके मुख्यातिथि विशाल वालिया जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष होंगे। जबकि समापन समारोह के मुख्यातिथि चौधरी किरनेश जंग पूर्व विधायक शिरकत करेंगे। इस खेल का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है।…
भारी नुक्सान: पातलियों में आग से 30 बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल राख
भारी नुक्सान: पातलियों में आग से 30 बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल राख आग का कारण: खेतों से गुजर रहे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा न्यूज़ देशआदेश पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पातलियों में आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 30 बीघा भूमि पर तैयार खड़ी लाखों की गेहूं फसल जलकर राख हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग का कारण खेतों…
गैर उपयोगी पदों की जगह आज की जरूरत के हिसाब कर रहे भर्तियां
सीएम सुक्खू बोले- गैर उपयोगी पदों की जगह आज की जरूरत के हिसाब कर रहे भर्तियां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गैर उपयोगी पदों की जगह आज की जरूरत के हिसाब की भर्तियां की जाएंगी। बजट तैयार करने के लिए सभी विभागों से पुराने रिक्त पदों की जगह नए सृजित करने के प्रस्ताव मांगे हैं। भाजपा नेताओं पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल में सरकार ने 19,103 भर्तियां की हैं। रिक्त पदों के लिए हर साल बजट जारी…
पुलिस ने युवक के घर से बरामद की अवैध शराब
पुलिस ने युवक के घर से बरामद की अवैध शराब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, आगामी कार्रवाई शुरू न्यूज़ देशआदेश पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने एक युवक के घर से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भुंगरनी निवासी 33 वर्षीय एक युवक अपने घर से शराब बेचने का धंधा कर रहा है। पुलिस ने सूचना पुख्ता करने के बाद युवक के घर पर दबिश दी। पुलिस…
गोरखुवाला स्कूल में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन: चौहान
गोरखुवाला स्कूल में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन: चौहान 8 क्लस्टर के 250 विद्यार्थियों व 25 अनुरक्षण अध्यापकों ने लिया हिस्सा देशआदेश मीडिया शिक्षा खंड खोड़ोवाला के अंतर्गत गोरखुवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। साथ में लायक राम विशिष्ट अथिति रहे। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी इस समारोह में आकर बच्चों का उत्साह बढाया। जानकारी के…
मनेश कुमार ने संभाला अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार
मनेश कुमार ने संभाला अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार न्यूज़ देशआदेश नाहन जिला सिरमौर में हरियाणा के भिवानी से संबंध रखने वाले मनेश कुमार ने अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी इससे पूर्व अम्ब में बतौर उप मंडलाधिकारी कार्यभार संभाल चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता जिला में लोगों की समस्याओं को दूर करना और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त सभी विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। Originally posted 2022-04-19 11:59:18.
द स्कॉलर्स होम स्कूल में पहुंचे शतरंज खिलाड़ी
द स्कॉलर्स होम स्कूल में पहुंचे शतरंज खिलाड़ी देशआदेश स्कूल प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में हिमाचल प्रदेश स्टेट चेस एसोसिएशन के सौजन्य से 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर 2024 को अंडर- 13 स्टेट चेस चैंपियनशिप 2024 (बॉयज एंड गर्ल्स) का आयोजन किया गया है जोकि जिला सिरमौर चेस एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किया गया है। इस शतरंज प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न स्थानों से आए बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शतरंज प्रतियोगिता को संचालित करने में…
हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश तक की कार्यकारिणी होगी भंग
हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश तक की कार्यकारिणी होगी भंग, नई नियुक्तियां करने का मांगा अधिकार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक की कार्यकारिणी को भंग करने की तैयारी है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से गठन की मंजूरी मांगी है। संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां करने का हाईकमान से अधिकार मांगा है। करीब ढाई साल पहले अध्यक्ष बनीं प्रतिभा सिंह ने अभी तक संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव नहीं किया है। संगठन के…
