पिता के 80वें जन्मदिन पर समाज सेवा की मिसाल बने प्रदीप चौहान 111 कन्याओं को वितरित की शिक्षण सामग्री वितरित कर दिया सकारात्मक संदेश न्यूज देशआदेश गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला से ताल्लुक रखने वाले समाजसेवी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने एक बार फिर समाज सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने पिता खजान सिंह चौहान, सेवानिवृत्त शिक्षक, के 80वें जन्मदिन के अवसर पर अपनी पंचायत के सालवाला स्कूल में 111 कन्याओं को कॉपियां व पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश…
Month: December 2025
शहीद कमल कांत मैमोरियाल स्कूल में स्वास्थ्य एवं योग विषय पर कार्यशाला
शहीद कमल कांत मैमोरियाल स्कूल में स्वास्थ्य एवं योग विषय पर कार्यशाला न्यूज़ देशआदेश शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास एवं सन फार्मा कम्युनिटी हेल्थ सोसाइटी पोंटा साहिब के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य एवं योग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नीना सबलोग मेडिकल ऑफिसर सन फार्मा शामिल हुई! उनके सहयोगी टीम सदस्यों के रूप में मैडम निशा, मैडम आशा एवं अनिल शर्मा ने भी भागीदारी सुनिश्चित की! कार्यक्रम के दौरान डॉ नीना सबलोग (sablok) ने स्थानीय…
घने कोहरे को लेकर प्रशासन का अलर्ट, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
पांवटा साहिब में घने कोहरे को लेकर प्रशासन का अलर्ट, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील न्यूज देशआदेश/पांवटा साहिब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में प्रातःकाल एवं सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश सहित बिहार व झारखंड में 18 से 20 दिसंबर तक तथा पूर्वोत्तर भारत में 18 से 22 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिससे दृश्यता अत्यधिक कम हो सकती है। उक्त को ध्यान में रखते…
PMGSY सड़क पर बेतरतीब खंभे गाड़ने से बढ़ी परेशानी
PMGSY सड़क पर बेतरतीब खंभे गाड़ने से बढ़ी परेशानी वाहन चालकों में रोष, लोनिवि ने दिए सुधार के निर्देश देशआदेश प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनी फूलपुर–शमशेरगढ़ सड़क पर इन दिनों बेतरतीब ढंग से खंभे गाड़े जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सड़क पहले ही अतिक्रमण के कारण संकरी हो चुकी है और अब बीएसएनएल लाइन जोड़ने के लिए लगाए जा रहे खंभों से यातायात और अधिक बाधित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, सड़क की टारिंग के बेहद करीब गड्ढे खोदकर पाइप खड़े कर दिए गए…
पांच दोषियों को एक-एक साल के कठोर कारावास की सजा
Sirmour: पांच दोषियों को एक-एक साल के कठोर कारावास की सजा न्यूज देशआदेश राजगढ़ कैंप कोर्ट सराहां के न्यायाधीश रवि शर्मा की अदालत ने गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए एक-एक साल के कठोर कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजगढ़ कैंप कोर्ट सराहां के न्यायाधीश रवि शर्मा की अदालत ने गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के…
HP:गाइड-हेल्प बुक से पढ़ाया तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार
हिमाचल प्रदेश: आदेशों का पालन नहीं कर रहे कई शिक्षक देशआदेश हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गाइड-हेल्प बुक से पढ़ाने पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध का कई शिक्षक पालन नहीं कर रहे हैं। निर्देश नहीं मानने वाले ऐसे शिक्षकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई बार चेतावनी देने के बाद भी एनसीईआरटी की किताबों की जगह अनाधिकृत पुस्तकों से पढ़ाई करवाने की स्कूल शिक्षा निदेशालय में शिकायतें पहुंची हैं। मंगलवार को शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश…
हिमाचल: राज भूषण चौधरी बोले-गंगा मिशन के शोध को मंजूरी
पांवटा साहिब में यमुना स्वच्छ करने का प्रोजेक्ट पूरा: राज भूषण चौधरी देशआदेश केंद्र सरकार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में यमुना नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू की गई परियोजना पूरी हो चुकी है। अब इसका नियमित संचालन राज्य सरकार कर रही है। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी संसद में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पांवटा साहिब में यमुना नदी में…
30वीं चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस में डिवाइन विज़डम का डंका:गोयल
30वीं चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस में डिवाइन विज़डम का डंका:गोयल सीनियर सेकेंडरी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाया अपना दम:मीनाक्षी न्यूज़ देशआदेश माजरा:डिवाइन विज़डम स्कूल का जिला स्तरीय 30 वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में ओवर ऑल बेस्ट परफॉर्मेंस रही । स्कूल के प्रधानाचार्य मीनाक्षी मल्होत्रा ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में डिवाइन विज़डम के विद्यार्थियों ने जीत का परचम लहराया । शहरी वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की अंशिका गर्ग तथा वंशिका गुप्ता ने प्रथम स्थान, Scientific Project Report में कनिष्ठ वर्ग से…
छत्रधारी चालदा महासू महाराज की कृपा से शमाह के युवा सेवादार रवाना
सेवा ही साधना, भक्ति ही पहचान छत्रधारी चालदा महासू महाराज की कृपा से शमाह के युवा सेवादार रवाना देशआदेश छत्रधारी चालदा महासू महाराज जी के पश्मी (शिलाई) स्थित पावन मंदिर में एक वर्ष के ठहराव के अवसर पर महाराज के मूल गांव शमाह, तहसील कमरऊ से लगभग 90 युवा सेवादार श्रद्धा, आस्था और सेवा-भाव से ओतप्रोत होकर रवाना हुए। यह दल महाराज के आगमन, भंडारे, रात्रि सेवा तथा समस्त व्यवस्थाओं में तन-मन-धन से अपनी सेवाएं अर्पित करेगा। ग्रामीणों ने बताया कि छत्रधारी चालदा महासू महाराज पहली बार टौंस नदी के…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर न्यूज़ देशआदेश नाहन-मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर हैं। इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने प्रवास के प्रथम दिन शुक्रवार को नाहन और पच्छाद में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव तथा सुरक्षा के लिए किये गए…
