Home

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को    आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई   न्यूज़ देशआदेश   जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 29 अप्रैल 2023 को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन पत्र उपनिदेशक प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी व जवाहर नवोदय…

रोडमैप तैयार, ओपीएस पर हमारे पास ए के बाद बी प्लान

रोडमैप तैयार, ओपीएस पर हमारे पास ए के बाद बी प्लान

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना बोले- रोडमैप तैयार, ओपीएस पर हमारे पास ए के बाद बी प्लान न्यूज़ देशआदेश   1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। वह सोमवार को राज्य सचिवालय में राज्य की अफसरशाही की कमान संभालने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले सक्सेना कहते हैं हिमाचल एक सौम्य स्थान है, जहां राजनेता बहुत शालीन हैं। कहा, नई जिम्मेवारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख सुरेश शांडिल्य ने उनसे रविवार को सचिवालय में विशेष…

सुक्खू सरकार का 21 मार्च को चौथा बजट

सुक्खू सरकार का 21 मार्च को चौथा बजट

हिमाचल: बजट घोषणाओं का सच, तीन साल के बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाईं   हिमाचल प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार 21 मार्च को अपना चौथा बजट पेश करेगी, लेकिन तीन साल पहले पहले बजट भाषण में की गईं कई घोषणाएं अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में घोषित कई योजनाएं फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी हैं। कुछ घोषणाओं पर तो काम ही शुरू नहीं हो सका है। साल 2024-25 और 2025-2026 के बजट की भी कई घोषणाओं पर अभी तक…

लापता नाबालिग यूपी से बरामद:DSP

लापता नाबालिग यूपी से बरामद:DSP

गुड मॉर्निंग, खास आपके लिए लापता नाबालिग यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद न्यूज़ देशआदेश     उपमंडल पांवटा साहिब के अमरकोट क्षेत्र से सप्ताहभर पहले लापता हुई एक प्रवासी नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में नाबालिग के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने बीते शनिवार को लापता नाबालिग को यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद कर लिया।   बता दें कि उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली महिला ने 22 दिसंबर…

सतर्क: सरकारी CBSE स्कूलों में बढ़ रहे दाखिले

सतर्क: सरकारी CBSE स्कूलों में बढ़ रहे दाखिले

 निजी स्कूल नहीं दे रहे स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट; होगी कार्रवाई हिमाचल प्रदेश में सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दाखिले बढ़ाने की मुहिम के बीच विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएलसी) जारी नहीं करने वाले निजी स्कूलों को नोटिस जारी होंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के उपनिदेशकों (माध्यमिक, प्रारंभिक और गुणवत्ता) को निर्देश जारी कर निजी शिक्षण संस्थानों को नियमों का सख्ती से पालन करवाने को कहा है। चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

HNY 2023: यहां यमुना नदी से अवैध प्रवेश पर की कार्रवाई

HNY 2023: यहां यमुना नदी से अवैध प्रवेश पर की कार्रवाई

गौजर व रामपुरघाट में यमुना नदी से अवैध प्रवेश पर की कार्रवाई न्यूज़ देशआदेश   पांवटा साहिब वन क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध प्रवेश और खनन पर दो ट्रक, ट्रैक्टर व पिकअप को जब्त कर 67,000 रुपये का जुर्माना किया गया। यह कार्रवाई गौजर व रामपुरघाट में अमल में लाई गई। इस दौरान पेट्रोलिंग टीम ने रामपुरघाट में ट्रक चालक से वन क्षेत्र में अवैध रुप से प्रवेश पर 25,000 रुपये का जुर्माना वसूला। रामपुरघाट व मानपुर देवड़ा क्षेत्र में खनिज परिवहन के लिए नदी मार्ग का अवैध इस्तेमाल…

डीएवी पांवटा साहिब के छात्रों ने खो-खो नेशनल में हासिल किया तृतीय स्थान

डीएवी पांवटा साहिब के छात्रों ने खो-खो नेशनल में हासिल किया तृतीय स्थान

डीएवी पांवटा साहिब के छात्रों ने खो-खो नेशनल में हासिल किया तृतीय स्थान न्यूज़ देशआदेश डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के छात्रों ने डीएवी नेशनल टूर्नामेंट के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर डीएवी पांवटा का नाम रोशन किया है। विस्तृत जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य डॉ वी के लवानिया एवं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक गुरबचन सिंह एवं दिनेश ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तरीय क्लस्टर प्रतियोगिता जीतने के उपरांत नेशनल खो-खो प्रतियोगिता रांची में आयोजित हुई जिसमें संपूर्ण देश से 16 राज्यों ने भाग लिया।…

प्रदेश में फास्टैग वार्षिक टोल पास के देने होंगे इतने हजार, अधिसूचना जारी

प्रदेश में फास्टैग वार्षिक टोल पास के देने होंगे इतने हजार, अधिसूचना जारी

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब वार्षिक पास के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी। देशआदेश हिमाचल   हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब वार्षिक पास के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास की दरों में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।   हिमाचल प्रदेश के करीब 8 टोल प्लाजा पर पहले जहां वाहन मालिकों को वार्षिक पास के…

The Rose Orchid World School वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता, स्पर्धा 2022

The Rose Orchid World School वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता, स्पर्धा 2022

The Rose Orchid World School वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता, स्पर्धा 2022 न्यूज़ देशआदेश The Rose Orchid World School में चल रही वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता, स्पर्धा 2022 के दूसरे दिन सभी प्रतियोगिताओं के final round में छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट व उत्तम प्रदर्शन दिखाया। इस वर्ष Best Athlete Girl व Best Athlete Boy का खिताब कक्षा नवमी की Ashra Khatoon व सांतवी कक्षा के Saransh Sanpalta को मिला। Best House Trophy, Bhagat Singh House द्वारा जीती गयी। इस अवसर पर चेयरमैन भूषण कुमार शर्मा, निदेशक ललित शर्मा, निदेशिका शिक्षाविद अंजू…

नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना 15 मार्च को होगी जारी

नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना 15 मार्च को होगी जारी

 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन, चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना 15 मार्च को जारी होगी, जबकि वार्डों के डि-लिमिटेशन (परिसीमन) का कार्य 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा। 20 मार्च से जिला उपायुक्त आरक्षण रोस्टर पर काम करेंगे, जबकि 25 मार्च के आसपास पंचायतीराज विभाग रोस्टर की फाइनल अधिसूचना जारी करेगा। प्रदेश सरकार ने पंचायतीराज विभाग को यह आदेश जारी किए हैं। पंचायतीराज विभाग ने 64 पंचायतों के लिए जनता से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। सुप्रीम कोर्ट के…