20 तक होगा वार्डों का परिसीमन, चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू


145 सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियों से सैकड़ों स्कूलों में बदलेगा स्टाफ
सरकार ने प्रदेश के प्रमुख 145 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए चुना है। इन स्कूलों में विभिन्न विषयों के 5600 शिक्षकों की नियुक्तियां होंगी। वर्तमान में जो शिक्षक यहां पढ़ा रहे हैं, उनसे चयन परीक्षा पास नहीं हुई तो बड़े स्तर पर तबादलों का दौर चलेगा। परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों को अन्य स्कूलों में भेजा जाएगा। ऐसी स्थिति में इन शिक्षकों की ओर से अपनी एडजस्टमेंट के लिए साथ लगते स्कूलों के शिक्षकों को स्थानांतरित करने के लिए राजनीतिक दबाव भी बनाया जाएगा। ऐसे में आने वाले एक माह के दौरान प्रदेश में बड़े स्तर पर शिक्षण संस्थानों में स्टाफ बदलने की तैयारी है।
