शिक्षा के क्षेत्र में होंगे बड़े बदलाव, बनाएंगे तीन निदेशालय
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- शिक्षा के क्षेत्र में होंगे बड़े बदलाव, बनाएंगे तीन निदेशालय
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में तीन अलग-अलग शिक्षा निदेशालय बनाए जाएंगे। ये बात रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के अमलैहड़ में बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के शिलान्यास के दौरान कही।
सीएम सुक्खू ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की परिकल्पना है। इसीलिए राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है।
इन स्कूलों में एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। 10 विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य चल रहा है।