हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी छह दिनों तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। उधर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ोतरी से दोपहर के समय कुछ जगह लू भी चलने लगी है। ऊना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौजूदा सीजन में यह प्रदेशभर में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। ऊना सहित धर्मशाला, शिमला, कसौली, धौलाकुआं, कांगड़ा में इस सीजन का सबसे अधिक पारा रहा। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं ने मैदानी जिलों में लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।