Oct 20, 2025
LOCAL NEWS

अरुण शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व

अरुण शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व

देशआदेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अरुण शर्मा को हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। अरुण शर्मा पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों से जुड़े रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरणा लेकर लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय हैं।

 

 

 

अरुण शर्मा ग्राम किरोग (दुगाना), पंचायत कंडेला अदवाड़ के निवासी हैं।
दायित्व मिलने पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

 

 

उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थ, भा.ज.यु.मो. प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला तथा जिला सिरमौर के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता जताई, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

 

इस नियुक्ति पर जिला सिरमौर समेत गिरिपार-आंजभोज क्षेत्र के समाजसेवी नितिन शर्मा, रूपेश शर्मा, रवींद्र ठूडू, राजेश चौहान, सतीश कपूर, सचिन चौहान, नीरज सहित क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और नौजवानों ने खुशी व्यक्त की है।

 

उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव के युवाओं की मेहनत, लगन और संगठन के प्रति समर्पण हम सबके लिए गर्व की बात है।
नितिन शर्मा ने कहा कि अरुण शर्मा की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी तरह निरंतर प्रगति करते रहें — यही हम सबकी कामना है।

 

 

अरुण शर्मा ने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों, राष्ट्रवाद और युवा शक्ति के मार्ग पर चलते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *