तिरुपति ग्रुप में उत्साहपूर्वक मनाया गया 37वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

तिरुपति ग्रुप में उत्साहपूर्वक मनाया गया 37वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

तिरुपति ग्रुप में उत्साहपूर्वक मनाया गया 37वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

न्यूज देशआदेश

तिरुपति ग्रुप में इस सप्ताह 37वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अत्यंत उत्साह, प्रतिबद्धता एवं व्यापक जन-जागरूकता के साथ मनाया गया। पूरे सप्ताह सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पोस्टर एवं स्लोगन निर्माण, ऑनलाइन व ऑफलाइन क्विज़, डिफेंसिव ड्राइविंग प्रशिक्षण, फोर्कलिफ्ट ऑपरेशन प्रतियोगिता सहित अनेक जागरूकता एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।

 

सप्ताह के अंत में आयोजित समापन समारोह में श्री निश्चिंत सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक, सिरमौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

 

 

तिरुपति ग्रुप की ओर से  अशोक गोयल,  अरुण गोयल, दीपक गोयल सहित वरिष्ठ प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
अपने साइट भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नेगी ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से सुरक्षा-प्रथम सोच अपनाने का आह्वान किया।

 

 

उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया, जिससे संगठन में सुरक्षा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूती मिली।

 

सम्पूर्ण तिरुपति परिवार निश्चिंत सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचारों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने सभी को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने हेतु प्रेरित किया।

Related posts