Oct 18, 2024
POLITICAL NEWS

दरी पर बैठ गए विधायक, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मंच पर आने के लिए जोड़े हाथ

 

वीडियो: दरी पर बैठ गए विधायक, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मंच पर आने के लिए जोड़े हाथ

देशआदेश

 

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिरमौर दौरे पर पहुंचीं प्रतिभा सिंह के समक्ष भी सिरमौर कांग्रेस के बीच चल रहे मतभेद व गुटबाजी छिपी नहीं रह सकी।

इस दौरान शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान अपने समर्थकों के साथ मंच की बजाय लोगों के बीच दरी पर बैठ गए। प्रतिभा सिंह ने उनसे मंच पर आने का आग्रह किया, हाथ जोड़े। कई बार यह भी कहा कि आप अगर मंच पर नहीं आएंगे तो वह भी दरी पर उनके साथ बैठेंगी। इस बीच प्रतिभा सिंह ने कार्यक्रम छोड़ वापस जाने की भी बात कह दी। साथ ही कहा कि यह सिरमौर की संस्कृति नहीं है।

इसके बाद हर्षवर्धन चौहान मंच पर पहुंचे तो एक ही कुर्सी खाली थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बहादुर ने उन्हें अपने साथ बिठाने की कोशिश की, लेकिन हर्षवर्धन प्रतिभा सिंह के साथ बैठे।