विद्युत खंड, चक्रों, तथा मंडलों को बंद करने की अधिसूचना पर पुनर्विचार करे सीएम: पूर्व ऊर्जामंत्री

विद्युत खंड, चक्रों, तथा मंडलों को बंद करने की अधिसूचना पर पुनर्विचार करे सीएम: पूर्व ऊर्जामंत्री

विद्युत खंड, चक्रों, तथा मंडलों को बंद करने की अधिसूचना पर पुनर्विचार करे सीएम: पूर्व ऊर्जामंत्री

न्यूज़ देशआदेश

पूर्व विद्युत मंत्री सुखराम चौधरी ने प्रेस बयान जारी करते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की अधिसूचना जिसमे 1 विद्युत खंड, 3 विद्युत चक्रों, 12 विद्युत केंद्रों व 17 विद्युत उप-केंद्रों को बंद करने की सूचना जारी हुई है, के बारे पूर्व ऊर्जामंत्री ने पुनर्विचार करने की गुजारिश की। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बयान में कहा कि इन विद्युत खंड, विद्युत चक्रों, केंद्रों व उप-केंद्रों को जनहित में सत्यापन के साथ खोला गया है। जिसके लिए उन्होंने एकबार से मुख्यमंत्री को पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सलाह दी कि वह बदले की भावना से कार्य ना करे, जो वादे आपकी पार्टी ने किए है आप पहले उन्हें पूरा करे।

अगर इस अधिसूचना पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो हम न्यायालय जाने व सड़को पर उतरकर प्रदेश सरकार का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे। पीछे नहीं रहगें

Originally posted 2022-12-20 13:38:44.

Related posts

Leave a Comment