Sep 16, 2024
LOCAL NEWS

राजगढ़ में इस दिन होंगे कोली समाज सिरमौर के चुनाव

कोली समाज सिरमौर के चुनाव 15 अक्तूबर को राजगढ़ में होंगे

बुद्ध जयंती पर हुए घटनाक्रम के बाद लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

न्यूज़ देशआदेश
नाहन।

जिला मुख्यालय नाहन में पांच मई को बुद्ध जयंती पर कोली समाज सिरमौर इकाई के चुनाव के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के समक्ष हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम के चलते स्थगित हुए चुनाव अब राजगढ़ में होंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी से विचार विर्मश और राजगढ़ इकाई के अनुरोध पर यह चुनाव 15 अक्तूबर को बरशांटा वाटिका, नजदीक फोरेस्ट कॉलोनी राजगढ़ में सुबह 11:00 बजे आयोजित किए जाएंगे।

जिला स्तरीय चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और उनकी मौजूदगी में ही यह चुनाव संपंन होंगे।

जिला प्रधान संजय पुंडीर ने कोली समाज सिरमौर के सभी सदस्यों, सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में राजगढ़ पहुंचकर इस चुनावी प्रक्रिया में भाग लें।

उन्होंने बताया कि इस बारे नाहन में 10 सितंबर को हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक मेें भी प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ चर्चा करके राजगढ़ में यह चुनाव करवाने पर सहमति बन चुकी है।
—-