Sep 16, 2024
HIMACHAL

मंत्रिमंडल की बैठक 12 को, होंगे अहम फैसले

मंत्रिमंडल की बैठक 12 को, होंगे कई अहम फैसले

 

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 12 जनवरी को बुलाई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होने जा रही बैठक में कई विभागों से संबंधित फैसले होंगे।

इसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2024-24 के बजट अनुमानों को तैयार करने के बारे में प्रारंभिक चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरे जाने पर भी मंत्रणा होगी।

सूबे में बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा) का उपयोग किया जाएगा।

प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग का सृजन करने पर विचार किया जा रहा है। देशभर में इस तरह की महत्वाकांक्षी पहल पहली बार होगी।

 

स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर में राष्ट्रीय कैंसर केंद्र स्थापित करने जा रही है।

इसके लिए सभी औपचारिकताएं चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जा रही हैं। इस केंद्र में मुख्य तौर पर अस्पताल, पैलिएटिव केयर, सेंटर फॉर प्रिवेंटिव ऑन्कोलोजी और सेंटर फॉर मॉलीक्यूलर ऑन्कोलोजी विभाग होंगे।

इस केंद्र में हाई-एंड प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा और विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से वर्तमान में राज्य में कार्यशील कैंसर केयर यूनिट को भी सुदृढ़ किया जाएगा।