Oct 18, 2024
Latest News

प्रदेश विस उप चुनाव के लिए 2 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार किए घोषित

 

HP By-Elections : दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

देशआदेश मीडिया

 

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के लिए 2 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित कर दिये हैं। लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और बड़सर से सुभाष चंद को टिकट दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली रवाना हो गए।

नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए भी मुख्यमंत्री मंथन करेंगे। कल धर्मशाला के लिए प्रत्याशी तय हो सकता है। शिमला संसदीय क्षेत्र में चुनावी रैली करने के बाद सीएम दोपहर को दिल्ली चले गए।

 

सोमवार शाम तक सीएम शिमला लौट सकते हैं। मंगलवार से प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

 

पत्थर गिरने से युवक की मौत, दो घायल

 

 

काटल गांव के समीप श्मशानघाट के लिए किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां निर्माण कार्य के दौरान पत्थर गिरने के बाद एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार काटल के समीप श्मशानघाट के लिए संपर्क सड़क का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पत्थर गिर गया और रामचंद्र, जगदीप व दीपांशु पत्थर की चपेट में आ गए।

 

इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन लाया गया, जहां राम चंद्र (20) पुत्र रूप सिंह निवासी गांव कमलाड़, कांसर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जगदीप चौहान निवासी काटल व दीपांशु शर्मा निवासी जामन की सैर का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एएसपी योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि की है।