Jul 27, 2024
Latest News

प्रदेश में मजबूत हुई कांग्रेस की सरकार : डॉ. डोगरा

धनबल की हार और जनबल की हुई है जीत

देशआदेश मीडिया

 

कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. रमेश डोगरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत हो गई है। भाजपा की सरकार अस्थिर करने की कोशिशें कामयाब नहीं हो सकी हैं।

शनिवार को प्रेसवार्ता में रमेश डोगरा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव मजबूत हुई है।

 

 

सीएम सुक्खू लोकसभा की चारों सीटों और विधानसभा की छह सीटों के चुनाव को एक योद्धा की तरह लड़े और धनबल की हार और जनबल की जीत हुई है।

 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने देशभर में भाजपा का कड़ी टक्कर की दी है। इससे हार जीत का मार्जिन कम हुआ है और कांग्रेस पार्टी का 15 फीसदी वोट बढ़ा है।

 

सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मजबूत हुई है। विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई है। आने वाले तीन उप चुनावों में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

 

पीएम मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधामनंत्री पद की लेंगे शपथ

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के नौ सौ से अधिक भाजपा नेता शामिल होंगे। इस समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के सभी मंत्रियों, मौजूदा और पूर्व सांसदों, राज्यसभा और विधान परिषदर सदस्यों के अलावा प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में उन प्रत्याशियों को भी आमंत्रित किया गया है, जो इस बार चुनाव हार गए हैं। इनके अलावा लोकसभा विस्तारक, प्रदेश संगठन के सभी 44 पदाधिकारियों, सभी मोर्चा के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों, सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों, लोकसभा चुनाव के संयोजक व प्रभारी के अलावा क्लस्टर प्रभारियों को भी शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया गया है।

ये बन सकते हैं मंत्री
अल्पमत में होने के बावजूद नई सरकार में भाजपा का पुराना रुतबा कायम रहेगा। एनडीए के घटक दलों की बैठक से यही संकेत मिले हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर वरिष्ठ नेता अमित शाह की उपस्थिति में हुई एनडीए की बैठक में तेदेपा को तीन, जदयू को दो और लोजपा, एनसीपी, शिवसेना, जनकल्याण, जदएस, रालोद को एक-एक मंत्री पद देने पर सहमति बनी है।