Sep 8, 2024
Latest News

प्राइमरी स्कूल के सात बच्चों से छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, हथनी कुंड बैराज में 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी दर्ज किया

 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रोहड़ू क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सात छात्र-छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी व्यक्ति काफी समय से पांच छात्राओं और दो छात्रों से छेड़छाड़ कर रहा था।

इसका खुलासा चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद हुआ। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन ने छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की जिसमें छेड़छाड़ का खुलासा हुआ। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, हथनी कुंड बैराज में 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी दर्ज किया

पहाड़ों में बारिश होने से शनिवार को यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान यमुना में 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा पानी है। शाम को पानी की मात्रा में कमी देखने को मिली।

शनिवार सुबह सात बजे हथिनी कुंड बैराज पर कुल 20126 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। शाम छह बजे 6435 क्यूसेक रहा। बैराज कार्यालय के अनुसार सुबह छह बजे कुल 7285 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह सात बजे जलस्तर 20126 क्यूसेक तक पहुंच गया।