मर्ज स्कूलों के मिड-डे मील कर्मियों की सेवाएं नहीं होंगी समाप्त

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मर्ज किए गए स्कूलों में तैनात मिड-डे मील कर्मियों की सेवाएं समाप्त नहीं होंगी। उन्हें समीपवर्ती स्कूलों में समायोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से वर्तमान शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है और शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों का विलय किया जा रहा है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) का पुनर्गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में उल्लेखनीय वृद्धि की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रख रही है। प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को शारीरिक व्यायाम के लिए हर दिन कम से कम 15 मिनट समर्पित करने के निर्देश दिए हैं।
19 से 23 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार, कई क्षेत्रों में आज येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। शाम के समय राजधानी शिमला में बादल बरसे। हिमाचल के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बादल गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 19 से 23 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
